Tuesday, 19 April 2016

पुरातत्त्व स्थल जमवारामगढ़

जमवारामगढ़
जमवारामगढ़ ढूंढाड़ अंचल का प्राचीन कस्बा है जो जयपुर से लगभग 30 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित है। कछवाहों के आगमन से पूर्व यह स्थान मांच (मंच) कहलाता था। यहां का राजा राव नाथू था।प्राचीन ख्यातों में इस बात का उल्लेख है कि दूल्हराय ने मीणाओं से पराजित होने पर देवी की अराधना की और देवी ने तुष्ट होकर उसे दर्शन दिये। फ़लत: देवी की प्रेरणा से प्रोत्साहित होकर उसने  फ़िर से युद्ध किया, उस समय मीणाशासक अपना विजयोत्सव मना रहे थे। दूल्हराय के इस अचानक और अप्रत्याशित आक्रमण से वे युद्ध के लिये संभल नहीं पाये और मांच पर दूल्हराय का  अधिकार हो गया। तदन्तर अपने पूर्वज भगवान राम के नाम पर उन्होंने मांच का नाम बदलकर रामगढ़ रख दिया। यह मांच का प्रथम युद्ध था

No comments:

Post a Comment